कोटड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति का अनावरण कल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश जयपुर, जिला भीलवाड़ा, तहसील कोटडी एवं माली समाज कोटडी के बैनर तले कल 13 जून शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण कोटड़ी में होगा । जिसमें अविनाश गहलोत सामाजिक एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार, राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद, डॉ. प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार, गोपीचंद मीणा विधायक जहाजपुर कोटड़ी की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण होगा । महासभा के जिला अध्यक्ष मदन लाल सोपरिया की अगुवाई में कोटड़ी श्याम मंदिर प्रांगण में होगा । जिसमें प्रातः 9:15 बजे सब्जी मंडी कोटड़ी से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी । वही दोपहर 12:15 बजे मूर्ति अनावरण होगा । दोपहर 12:30 बजे चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में आम सभा का आयोजन होगा ।।